Nirbhik Nazar

9 अप्रैल से 15 अप्रैल तक बंद रहेंगे हरिद्वार जिले के स्कूल, जिलाधिकारी सी. रविशंकर ने जारी किए आदेश

हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार मे महाकुंभ चल रहा जिसमें देश-विदेश और अलग-अलग राज्यों से भारी संख्या में यात्री/ श्रद्धालु आ रहे हैं। और गंगा मे आस्था की डुबकी लगा रहे हैं।  भारी संख्या में श्रद्धालुओं के आने के कारण कोविड-19 संक्रमण के फैलने का खतरा बना हुआ है। जिसके चलते हरिद्वार जिले के सभी स्कूल 9 अप्रैल से 15 अप्रैल तक बंद करने का फैसला किया गया है। हरिद्वार के जिलाधिकारी सी. रविशंकर ने कुंभ मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के मद्देनजर स्कूल बंद करने का यह आदेश दिया है।

इसको देखते हुए हरिद्वार जिले के सभी शैक्षणिक संस्थान (शासकीय/अशासकीय) 9 अप्रैल से 15 अप्रैल तक बन्द रहेंगे। इसके अलावा इस दौरान विभिन्न औद्योगिक संस्थानों में आने वाले भारी वाहनों और ऐसे वाहनों जिनमें ज्वलनशील रसायनिक पदार्थ, गैस आदि लाया जाता है उन पर भी पूरी तरह रोक लगाई गई है। आदेश के तहत सभी सम्बन्धित अधिकारियों को आदेशों का कड़ाई से पालान करवाने और शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए आवश्यक कार्यवाही करने को कहा गया है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *