Skip to main content

Nirbhik Nazar

प्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा और सुशासन के 25 वर्ष पूरे, CM धामी ने दी बधाई

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में जनसेवा और सुशासन के 25 वर्ष पूरे होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर देश के प्रधानमंत्री तक प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के संकल्प की यात्रा रही है।

मुख्यमंत्री धामी ने सामाजिक माध्यम पर जारी अपने संदेश में कहा कि 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शुरू हुई प्रधानमंत्री मोदी की जनसेवा की यात्रा 25 वर्ष पूरे कर चुकी है और विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है।

उन्होंने कहा कि इन वर्षों में गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, युवाओं के विकास, आधुनिक बुनियादी ढांचे और देश की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण को प्राथमिकता दी गई है। अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने का संकल्प भी इस यात्रा का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में देश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उनके मार्गदर्शन और प्रेरणा से उत्तराखंड सरकार भी राज्य को देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर उन्हें शुभकामनाएं दीं।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News