नई दिल्ली: देश में कोरोना संक्रमण के मामले फिर नई ऊँचाई पर हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आँकड़े के मुताबिक़ गुरुवार को एक दिन में 1 लाख 31 हज़ार 968 पॉजिटिव केस आए। इससे पहले इतने ज़्यादा मामले कभी नहीं आए थे। यह लगातार तीसरी बार है जब संक्रमण के मामले एक लाख से ज़्यादा आए हैं। 5 दिन के अंदर यह चौथी बार है जब संक्रमण के मामले एक लाख से ज़्यादा आए हैं। एक दिन पहले बुधवार को पॉजिटिव केस 1 लाख 26 हज़ार 789 आए थे। इससे पहले मंगलवार को संक्रमण के मामले 1 लाख 15 हज़ार से ज़्यादा थे। पिछले साल 30 जनवरी को संक्रमण शुरू होने के बाद से एक दिन में अब तक इतने संक्रमण के मामले नहीं आ रहे थे।
State-wise details of Total Confirmed #COVID19 cases
(till 08 April, 2021, 8 AM)➡️States with 1-30000 confirmed cases
➡️States with 30001-300000 confirmed cases
➡️States with 300000+ confirmed cases
➡️Total no. of confirmed cases so far #StaySafe pic.twitter.com/2vLEB6xlrE— #IndiaFightsCorona (@COVIDNewsByMIB) April 8, 2021
देश में अब तक कुल 1 करोड़ 30 लाख 60 हज़ार से ज़्यादा संक्रमण के मामले आ चुके हैं और 1 लाख 67 हज़ार से ज़्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। देश में अब सक्रिए मामलों की संख्या 9 लाख 79 हज़ार 608 हो गए हैं। अब तक 1 करोड़ 19 लाख से ज़्यादा संक्रमित लोग ठीक हो चुके हैं। देश भर में अब तक 9 करोड़ 43 लाख लोगों को कोरोना टीका लगाया जा चुका है।
हर रोज़ संक्रमण के मामले में भारत दुनिया में पहले स्थान पर है। भारत के बाद एक दिन में सबसे ज़्यादा संक्रमण के मामले ब्राज़ील में क़रीब 89 हज़ार और अमेरिका में क़रीब 80 हज़ार मामले आए हैं।

कुल संक्रमण के मामलों में अमेरिका पहले स्थान पर है जहाँ अब तक 3 करोड़ 17 लाख से ज़्यादा संक्रमण के मामले आ चुके हैं और 5 लाख 73 हज़ार लोगों की मौत हो चुकी है। ब्राज़ील दूसरे स्थान पर है जहाँ 1 करोड़ 32 लाख संक्रमित हो चुके हैं और 3 लाख 45 हज़ार लोगों की मौत हो चुकी है। उत्तर प्रदेश में भी संक्रमण काफ़ी तेज़ी से बढ़ा है। राज्य में 8 हज़ार 490 संक्रमण के मामले दर्ज किए गए हैं। कर्नाटक में 6 हज़ार 570 केस आए। दिल्ली में भी रिकॉर्ड मामले दर्ज किए गए हैं। बीते 24 घंटों में संक्रमण के मामलों में जबरदस्त उछाल आया और यह आंकड़ा 7,437 तक जा पहुँचा। इस दौरान 24 लोगों की मौत भी हुई है। बीते दिन संक्रमण के 5506 मामले आए थे और एक ही दिन में 1800 से ज़्यादा मामले बढ़ गए।
दिल्ली सरकार के मुताबिक़, राजधानी में अभी 23,181 एक्टिव मामले हैं। बीते 24 घंटों में दिल्ली में 91,770 लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया।
दूसरा- महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, पंजाब, मध्यप्रदेश और गुजरात समेत कई राज्य फ़र्स्ट वेव की पीक को भी क्रॉस कर चुके हैं।
कुछ और राज्य भी इस ओर बढ़ रहे हैं। हम सबके लिए ये चिंता का विषय है।
ये एक serious concern है: PM @narendramodi
— PMO India (@PMOIndia) April 8, 2021
बता दें कि कोरोना संक्रमण के तेज़ी से बढ़ते मामलों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा है कि एक बार फिर से चुनौतीपूर्ण हालात बन रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक में कहा कि हमारा फ़ोकस माइक्रो कंटेनमेंट ज़ोन पर होना चाहिए और हमें रात के कर्फ्यू को सफल बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्यों को टेस्टिंग पर जोर देना चाहिए। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘कुछ राज्यों में स्थिति ज़्यादा चिंताजनक है। साल भर की इस लड़ाई के बाद सरकारी मशीनरी में थकान आ सकती है लेकिन हमें 2-3 हफ़्ते और मजबूती से काम करना होगा। इस बार ग्रोथ रेट ज़्यादा है और यह गंभीर चिंतन का विषय है। इस बार लोग पहले की अपेक्षा लापरवाह हो गए हैं और अधिकतर राज्यों में प्रशासन भी सुस्त नज़र आ रहा है।’