Skip to main content

Nirbhik Nazar

मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड प्रेस क्लब की स्मारिका ‘गुलदस्ता’ का किया विमोचन

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखंड प्रेस क्लब की स्मारिका ‘गुलदस्ता’ का विमोचन किया। इस अवसर पर प्रेस क्लब के पदाधिकारी, सदस्य और विभिन्न मीडिया संस्थानों से जुड़े पत्रकार उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने स्मारिका के प्रकाशन पर प्रेस क्लब के पदाधिकारियों और पत्रकारों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्मारिकाएं किसी संस्था की गतिविधियों, उपलब्धियों, विचारों और सामाजिक सरोकारों को संजोने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। ‘गुलदस्ता’ के जरिए पत्रकारिता जगत के विभिन्न पहलुओं के साथ उत्तराखंड की सामाजिक, सांस्कृतिक और विकास यात्रा को एक स्थान पर प्रस्तुत करने का प्रयास सराहनीय है।

धामी ने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तंभ है। मीडिया समाज को जागरूक करने के साथ जनहित से जुड़े मुद्दों को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने और सरकार की योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाता है। पत्रकार समाज के विभिन्न वर्गों की समस्याओं, उपलब्धियों और सरोकारों को सामने लाकर लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के राज्य आंदोलन, राज्य निर्माण और विकास यात्रा में पत्रकारिता जगत का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। प्रदेश की उपलब्धियों, स्थानीय प्रतिभाओं, पर्यटन, संस्कृति, पर्यावरण और विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे नवाचारों को देश-दुनिया तक पहुंचाने में भी मीडिया की भूमिका अहम है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सेवा, सुशासन और समर्पण की भावना के साथ प्रदेश के विकास और जनकल्याण के लिए कार्य कर रही है। सरकार का प्रयास है कि विकास योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचे। मुख्यमंत्री ने कहा कि मीडिया सरकार और जनता के बीच संवाद का महत्वपूर्ण माध्यम है और सकारात्मक तथा तथ्यपरक पत्रकारिता प्रदेश के विकास को नई दिशा दे सकती है।

इस अवसर पर उत्तराखंड प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री का आभार जताया और स्मारिका के प्रकाशन से जुड़ी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रेस क्लब पत्रकारों के हितों के साथ सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर भी निरंतर कार्य करता रहेगा।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News