Skip to main content

Nirbhik Nazar

CM धामी ने राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य को दी बधाई, प्रदेश के मुद्दे संसद में उठाने की जताई उम्मीद

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री धामी ने दिनेश आर्य को राज्यसभा सांसद निर्वाचित होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वास जताया कि दिनेश आर्य अपने अनुभव, कार्यकुशलता और जनसेवा के प्रति समर्पण के माध्यम से संसद में उत्तराखंड की जनभावनाओं और जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी ढंग से उठाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्यसभा में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रदेश के विकास, जनकल्याण और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना महत्वपूर्ण है। उन्होंने उम्मीद जताई कि दिनेश आर्य राज्य की आकांक्षाओं को राष्ट्रीय स्तर पर प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने के साथ प्रदेश के विकास को नई गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

मुख्यमंत्री ने दिनेश आर्य के सफल एवं उज्ज्वल संसदीय कार्यकाल की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके प्रयासों से उत्तराखंड के विकास और जनकल्याण से जुड़े कार्यों को और मजबूती मिलेगी।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News