Nirbhik Nazar

सादगी के साथ बाल आश्रम मे सीएम तीरथ ने मनाया अपना जन्म दिन, प्रधानमंत्री मोदी सहित कई नेताओं ने दी बधाई

देहारादून: मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने आज अपना जन्मदिन देहरादून के तिलक रोड स्थित श्री श्रद्धानंद बाल वनिता आश्रम के बच्चों के साथ मनाया। आश्रम में बच्चों के बीच मुख्यमंत्री जी ने बर्थडे केक काटा, और उन्हें फल व मिष्टान वितरित किए। यहीं आर्य समाज की पहल पर आयोजित हवन यज्ञ कार्यक्रम में भी उन्होंने प्रतिभाग किया। आश्रम के लिए सहयोग स्वरूप मुख्यमंत्री जी ने 51 हजार की धनराशि भी प्रदान की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि बच्चे देश के भविष्य हैं इनकी बेहतरी के हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत आज 57 वर्ष के हो गए हैं। उनका जन्म पौड़ी गढ़वाल के सीरों, पट्टी असवालस्यूं में साल 1964 में हुआ था। उनके जन्मदिन पर पीएम मोदी समेत कई दिग्गज नेताओं ने सोशल मीडिया पर बधाई दी। वहीं, अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेन्द्र गिरी महाराज ने भी मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। सबसे पहले सीएम देहरादून  के श्रद्धानंद बाल वनिता आश्रम गए और बच्चों के साथ केक काटकर जन्मदिन मनाया।

देश के प्रधानमंत्री ने दी सीएम तीरथ को बधाई

 

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दी सीएम तीरथ को बधाई

 

केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने दी सीएम तीरथ को बधाई

 

उत्तराखंड के पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने दी सीएम तीरथ को बधाई

 

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी सीएम तीरथ को बधाई

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *