Skip to main content

Nirbhik Nazar

मुख्यमंत्री धामी से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने की मुलाकात, वंचित वर्गों के कल्याण पर हुई चर्चा

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में मध्य प्रदेश के मंडला से सांसद और लोकसभा की अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति कल्याण समिति के सभापति फग्गन सिंह कुलस्ते ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान जनकल्याण, सामाजिक समावेशन और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समुदायों के उत्थान से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।

मुलाकात के दौरान समाज के सभी वर्गों तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाने और वंचित एवं जरूरतमंद लोगों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तीकरण पर जोर दिया गया। शिक्षा, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के माध्यम से विकास की प्रक्रिया में सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित करने के विषय पर भी विचार-विमर्श हुआ।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण और समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार का प्रयास है कि विकास योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचे और प्रत्येक नागरिक को आगे बढ़ने के समान अवसर मिलें।

धामी ने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ शिक्षा, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं को मजबूत कर समावेशी विकास को आगे बढ़ाया जा रहा है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News