Skip to main content

Nirbhik Nazar

छह नवंबर को देहरादून आएंगे अमित शाह, उत्तराखंड पुलिस को प्रदान करेंगे राष्ट्रपति पुलिस कलर

देहरादून। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह छह नवंबर को देहरादून आएंगे। इस दौरान वह उत्तराखंड पुलिस को राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान करेंगे। पहले यह समारोह नौ नवंबर को आयोजित होना प्रस्तावित था, लेकिन त्योहारों के मद्देनजर कार्यक्रम की तारीख में बदलाव किया गया है। अब छह नवंबर को समारोह आयोजित होगा।

गृह मंत्री के दौरे को लेकर पुलिस और प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। उनके आगमन और प्रस्थान के लिए मार्ग निर्धारित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी अधिकारियों के बीच बैठकों का दौर शुरू हो गया है।

समारोह के सफल आयोजन के लिए पुलिस और प्रशासन विभिन्न व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। गृह मंत्री के दौरे को देखते हुए सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और कार्यक्रम स्थल पर आवश्यक इंतजाम किए जाएंगे। उत्तराखंड पुलिस को राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किए जाने वाला यह समारोह पुलिस बल के लिए महत्वपूर्ण अवसर होगा।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News