Skip to main content

Nirbhik Nazar

भराड़ीसैंण जाते समय गौचर-कर्णप्रयाग में सीएम धामी का स्वागत, लोगों ने की पुष्प वर्षा

चमोली। विधानसभा सत्र में शामिल होने के लिए सोमवार को भराड़ीसैंण (गैरसैंण) पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का रुद्रप्रयाग और चमोली जिले में जनप्रतिनिधियों तथा स्थानीय लोगों ने स्वागत किया। गौचर, कर्णप्रयाग और खेती सहित विभिन्न स्थानों पर लोगों ने पुष्प वर्षा कर मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया।

रुद्रप्रयाग जिले में मुख्यमंत्री के आगमन पर कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया। वहीं, चमोली जिले में विधायक अनिल नौटियाल, विधायक भूपाल राम टम्टा, जिलाधिकारी गौरव कुमार, पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार और मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

गैरसैंण जाते समय मुख्यमंत्री आदिबद्री में स्थानीय दुकानों पर पहुंचे और लोगों तथा बच्चों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से बातचीत भी की।

मुख्यमंत्री ने विभिन्न स्थानों पर लोगों का अभिवादन स्वीकार करते हुए उनके स्नेह और आत्मीय स्वागत के लिए आभार व्यक्त किया।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News