देहरादून: बिहारी महासभा, देहरादून के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को राजभवन में राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को आगामी 10 नवंबर को आयोजित होने वाले छठ महोत्सव में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।
महासभा के अध्यक्ष ललन सिंह, सचिव चंदन कुमार झा और कोषाध्यक्ष रितेश कुमार ने राज्यपाल को छठ महापर्व के महत्व और महासभा की ओर से पिछले 20 वर्षों से किए जा रहे सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यों की जानकारी दी।
राज्यपाल ने प्रतिनिधिमंडल को शुभकामनाएं देते हुए छठ महोत्सव के सफल आयोजन की कामना की। उन्होंने कार्यक्रम में शामिल होने का प्रयास करने का आश्वासन भी दिया।
महासभा के सचिव चंदन कुमार झा ने बताया कि इस वर्ष देहरादून में छठ महोत्सव पहली बार इतने बड़े स्तर पर आयोजित किया जा रहा है। महोत्सव में बिहार की संस्कृति और लोक परंपराओं की झलक देखने को मिलेगी। ,इस अवसर पर राजभवन के अधिकारियों ने प्रतिनिधिमंडल का आत्मीय स्वागत किया।