Skip to main content

Nirbhik Nazar

CM धामी ने विकास कार्यों के लिए मंजूर किए 36.62करोड़ रुपये, सड़कों से पेयजल और सुरक्षा व्यवस्था तक को मिलेगी गति

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में विभिन्न विकास योजनाओं और निर्माण कार्यों के लिए करीब 36 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। इसके तहत हरिद्वार, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, देहरादून और पिथौरागढ़ में सड़क निर्माण एवं सुधारीकरण, पेयजल योजना, मंदिर सौंदर्यीकरण और कुंभ मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े कार्यों के लिए धनराशि मंजूर की गई है।

हरिद्वार और कालाढूंगी में सड़कों के लिए मंजूरी

राज्य योजना के अंतर्गत हरिद्वार विधानसभा क्षेत्र के मध्य हरिद्वार में पांच किलोमीटर सीसी मार्ग के निर्माण के लिए 4.21 करोड़ रुपये तथा ज्वालापुर क्षेत्र में पांच किलोमीटर सीसी मार्ग के निर्माण के लिए 4.83 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है।

नैनीताल जिले के कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र के कोटाबाग विकासखंड में राज्य मार्ग संख्या 61 के किलोमीटर 75.200 से 81.00 तक बीएम और एसडीबीसी के माध्यम से सड़क सुधारीकरण के लिए पांच करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं।

गदरपुर में सड़क निर्माण और सुधारीकरण

ऊधमसिंह नगर जिले के गदरपुर विधानसभा क्षेत्र में नेतानगर से राधास्वामी सत्संग होते हुए अमरपुर तक सड़क सुधारीकरण और आंतरिक मार्गों के निर्माण के लिए 6.14 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसमें सड़क सुधारीकरण के साथ आंतरिक मार्गों पर इंटरलॉकिंग टाइल्स बिछाने का कार्य भी शामिल है।

इसके अलावा श्रीरामपुर से धीमरी ब्लॉक होते हुए चकीमोड़ तक सड़क निर्माण के लिए 5.73 करोड़ रुपये की धनराशि मंजूर की गई है।

देहरादून की मुख्य सड़कों की निगरानी होगी डिजिटल

देहरादून शहर की मुख्य सड़कों के रखरखाव की निगरानी के लिए प्रदर्शन आधारित रखरखाव अनुबंध के तहत पर्यवेक्षण सलाहकार नियुक्त किया जाएगा। इस कार्य के लिए 4.63 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

इस व्यवस्था में ठेकेदार के नियमित रखरखाव कार्यों का निष्पक्ष मूल्यांकन करने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी और कृत्रिम बुद्धिमत्ता का उपयोग किया जाएगा। साथ ही, रखरखाव कार्यों की निगरानी के लिए डिजिटल डैशबोर्ड तैयार किया जाएगा। इसके माध्यम से बुनियादी ढांचे की निगरानी और आवश्यक तकनीकी एवं वित्तीय संसाधनों की व्यवस्था की जाएगी।

रायपुर की पेयजल योजना के लिए 3.59 करोड़

देहरादून जिले के रायपुर विकासखंड स्थित इंदिरा कॉलोनी पेयजल योजना के लिए 3.59 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति दी गई है। इस धनराशि से पेयजल योजना से संबंधित कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा।

पिथौरागढ़ में मंदिर का होगा सौंदर्यीकरण

पिथौरागढ़ विधानसभा क्षेत्र में मंदिर कुमौड़ के सौंदर्यीकरण के लिए 96 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं। इससे संबंधित निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्य किए जाएंगे।

कुंभ मेले की सुरक्षा के लिए खरीदे जाएंगे तीन बम सूट

कुंभ मेले के दौरान एंटी सबोटाज जांच के लिए पुलिस विभाग को तीन बम सूट खरीदने के लिए 1.53 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है। इसका उद्देश्य मेले के दौरान सुरक्षा जांच से संबंधित आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराना है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News