Skip to main content

Nirbhik Nazar

हरिद्वार में 1 नवंबर को होगा भगवान चित्रगुप्त कथा महोत्सव, 2 नवंबर को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक

देहरादून। हरिद्वार में एक नवंबर को भगवान चित्रगुप्त कथा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की उत्तराखंड इकाई की ओर से आयोजित इस महोत्सव में भगवान चित्रगुप्त की कथा के साथ गंगा तट पर मां गंगा की आरती और भव्य भंडारा भी होगा। कार्यक्रम भूपतवाला स्थित चित्रकूट आश्रम के सामने घाट पर आयोजित किया जाएगा।

महासभा के प्रदेश अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने बताया कि अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की उत्तराखंड टीम ने पहली बार ऋषिकेश से भगवान चित्रगुप्त की कथा शुरू की थी, जो लगातार जारी है। यह कथा चित्रगुप्त पीठ के पीठाधीश्वर स्वामी सच्चिदानंद महाराज की ओर से कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि इस पावन आयोजन में देशभर से लोग शामिल होते हैं।

भजन, गंगा आरती और कथा का होगा आयोजन

एक नवंबर को दोपहर तीन बजे भजन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत होगी। शाम पांच बजे गंगा तट पर मां गंगा की आरती की जाएगी। इसके बाद शाम सात बजे चित्रकूट आश्रम में भगवान चित्रगुप्त की कथा शुरू होगी, जो रात करीब दस बजे तक चलेगी। कथा के बाद चित्रकूट घाट पर भव्य भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

स्वास्थ्य शिविर में होगी जांच और दवाओं का वितरण

महोत्सव के दौरान एक नवंबर को चित्रकूट आश्रम में स्वास्थ्य शिविर भी लगाया जाएगा। इसमें लोगों के स्वास्थ्य की जांच के साथ रक्त परीक्षण किया जाएगा। शिविर में दवाओं का वितरण भी किया जाएगा।

दो नवंबर को राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक

महोत्सव के दूसरे दिन दो नवंबर को सुबह दस बजे से दोपहर एक बजे तक अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक आयोजित होगी। महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुबोध कांत सहाय के नेतृत्व में होने वाली इस बैठक में राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य शामिल होंगे।

इस अवसर पर महासभा के संरक्षक अतुल श्रीवास्तव, राजनीतिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रवि शरण, शिक्षा एवं संस्कृति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पीयूष निगम, महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष अनीता सक्सेना, प्रदेश संगठन मंत्री सुशील सक्सेना, प्रदेश कोषाध्यक्ष नितेश सक्सेना सहित सुमित रावत, अग्रवाल, शुभम कोटनाला और सचिन सिंह मौजूद रहे।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News