Skip to main content

Nirbhik Nazar

मुख्यमंत्री धामी ने पुराने शिक्षकों के छुए पैर, वर्षों बाद गुरु-शिष्य का मिलन बना भावुक पल

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की देहरादून में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान अपने पूर्व शिक्षकों से मुलाकात हो गई। वर्षों बाद गुरुजनों को सामने देखकर मुख्यमंत्री ने बिना किसी औपचारिकता के आगे बढ़कर उनके चरण स्पर्श किए और आशीर्वाद लिया। इस दौरान गुरु-शिष्य के मिलन का भावुक क्षण देखने को मिला।

मुख्यमंत्री की मुलाकात प्राथमिक कक्षा में उन्हें पढ़ाने वाले शिक्षक जोहरा अब्बास और कक्षा 12वीं के शिक्षक सुदर्शन वर्मा से हुई। अपने पुराने विद्यार्थी को सामने देखकर दोनों शिक्षकों ने प्रसन्नता जताई और विद्यार्थी जीवन से जुड़ी पुरानी यादें साझा कीं।

शिक्षकों ने बताया कि पुष्कर सिंह धामी पढ़ाई-लिखाई के साथ विद्यालय की अन्य गतिविधियों में भी सक्रिय रहते थे। वह विभिन्न कार्यक्रमों और गतिविधियों में उत्साह के साथ हिस्सा लेते थे। उन्होंने धामी को होनहार और बहुमुखी प्रतिभा का धनी विद्यार्थी बताया।

अपने पूर्व विद्यार्थी को आज प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में देखकर दोनों शिक्षकों ने खुशी और गर्व जताया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन में उनकी सक्रियता, सहभागिता और आगे बढ़ने का उत्साह उन्हें आज भी याद है।

मुख्यमंत्री धामी ने भी अपने शिक्षकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उनके योगदान को याद किया। यह मुलाकात उनके लिए विद्यार्थी जीवन की यादों से जुड़ने और अपने गुरुजनों का आशीर्वाद लेने का आत्मीय अवसर बनी।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News