Nirbhik Nazar

चोरी की घटना मे आरोपियों को पकड़ने गए बिहार के इंस्पेक्टर की बंगाल मे हत्या, BJP सांसद ने की केंद्रीय गृह मंत्री से हस्तक्षेप की मांग

पटना: बिहार के किशनगंज सीमा से सटे बंगाल में ग्वालपोखर थाना क्षेत्र के पंतापाड़ा गांव में बाइक चोरी के मामले में छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर भीड़ ने हमला कर दिया। इस हमले में सदर थानाध्यक्ष अश्विनी कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। इसे लेकर बिहार की सत्तारूढ़ पार्टियों बीजेपी और जेडीयू ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमला बोला है और गृह मंत्रालय से हस्तक्षेप की मांग की है।

आपको बता दें बिहार के किशनगंज नगर के थानाध्यक्ष की बंगाल में भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना शनिवार सुबह करीब 3 बजे तब हुई, जब SHO बाइक चोरों को पकड़ने के लिए बिहार की सीमा से निकलकर बंगाल के इस्लामपुर इलाके में चले गए। यह इलाका किशनगंज टाउन से सिर्फ 12 किलोमीटर दूर है,  बताया जा रह है की इसलिए पुलिस टीम को अंधेरे में दूसरे राज्य की सीमा का अंदाजा नहीं लगा, लेकिन अपराधियों ने लोगों को भड़का दिया और भीड़ ने SHO की हत्या कर दी।

भाजपा सांसद रामकृपाल यादव ने घटना को दुखद बताते हुए कहा कि ऐसा लगता नहीं है कि पश्चिम बंगाल में सरकार नाम की कोई चीज है। उन्होंने इस पूरे मामले में गृह मंत्री अमित शाह से हस्तक्षेप करने की मांग करते हुए दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।  वहीं जदयू एमएलसी गुलाम गौस ने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि बिहार ने एक जाबांज अधिकारी खो दिया। उन्होंने इस मामले में केंद्रीय गृह मंत्रालय से संज्ञान लेने को कहा है जिससे भविष्य में इस तरह की घटना न दोहराई जाए। बिहार पुलिस एसोसिएशन ने भी घटना पर नाराजगी जाहिर की है। एसोसिएशन के अध्यक्ष ने कहा कि बंगाल में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है।

बता दें कि सदर थाना क्षेत्र में बाइक चोरी की घटना घटित हुई थी। सूचना मिलने के बाद सदर थानाध्यक्ष अश्विनी कुमार के नेतृत्व में एक टीम ढेकसारा के पास एक गांव पहुंची। वहां थानाध्यक्ष को यह कहा गया कि चोरी के आरोपी का घर बंगाल के पांतापाड़ा में है। इसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस के पहुंचते ही लोगों ने पुलिस टीम को घेर लिया। तभी आसपास के लोग भी वहां जमा हो गए। इतने में पुलिस टीम भी अपने आप को बचाने में जुट गई। लोगों ने ईंट पत्थर से हमला कर दिया। तभी थानाध्यक्ष जख्मी होकर गिर गए। जख्म इतना गहरा था कि मौके पर ही थानाध्यक्ष की मौत हो गई।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *