Nirbhik Nazar

कैमूर : ननिहाल औरंगाबाद में गए युवक की सोन नदी में दोस्त के साथ डूबने से हुई मौत

इरफान पठान का दावा, सचिन तेंदुलकर के इस रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं विराट कोहली

रामपुर/कैमूर। रामपुर प्रखंड के बेलांव थाना क्षेत्र के भोरेयाँ गांव के युवक की ननिहाल में सोन नदी में स्न्नान करने के दौरान डूबने से शुक्रवार को मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही भोरेयाँ गांव में परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक मृतक युवक भोरेयाँ गांव का रजनीकांत तिवारी का 14 वर्षीय पुत्र बसंत कुमार तिवारी बताया जाता है। जो 10 दिन पहले अपनी माता सुनीता देवी के साथ औरंगाबाद के महुआव गांव में ननिहाल गया हुआ था।

वह अपने एक दोस्त के साथ शुक्रवार की दोपहर में सोन नदी में स्नान करने के लिए गया था। इसी बीच उसकी एवं दोस्त की साथ में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद जानकारी गांव पर परिजनों को मिली तो परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया। पिता किसी तरह महुआव पहुंचे। जहां परिजनों के पहुंचने एवं ननिहाल के लोगों द्वारा मृतक युवक का अंतिम संस्कार किया गया।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *