Skip to main content

Nirbhik Nazar

दिवाली से पहले कर्मचारियों को तोहफा, उत्तराखंड में महंगाई भत्ता 60 से बढ़कर 63 प्रतिशत

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने दिवाली से पहले राज्य कर्मचारियों को राहत दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महंगाई भत्ते में तीन प्रतिशत वृद्धि के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 60 प्रतिशत से बढ़कर 63 प्रतिशत हो गया है। बढ़ी हुई दर एक जुलाई 2026 से प्रभावी होगी।

केंद्र सरकार ने सातवें केंद्रीय वेतन आयोग के तहत वेतन पाने वाले कर्मचारियों का महंगाई भत्ता तीन प्रतिशत बढ़ाकर 63 प्रतिशत किया है। इसी क्रम में राज्य सरकार ने भी अपने कर्मचारियों को केंद्र के समान महंगाई भत्ता देने का निर्णय लिया है।

इसका लाभ राज्य सरकार के कार्मिकों के साथ स्थानीय निकायों, सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थानों, राजकीय विश्वविद्यालयों, प्राविधिक शिक्षण संस्थानों और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के वेतनमान के तहत कार्यरत पात्र कर्मचारियों को भी मिलेगा।

मुख्यमंत्री की स्वीकृति के अनुसार, पात्र कर्मचारियों को एक जुलाई से 31 अक्टूबर 2026 तक की अवधि के बढ़े हुए महंगाई भत्ते का अंतर एरियर के रूप में नकद दिया जाएगा।

महंगाई भत्ते में वृद्धि को लेकर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश अध्यक्ष अरुण पांडेय ने चार नवंबर को मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव आरके सुधांशु से मुलाकात की थी। उन्होंने केंद्र सरकार के निर्णय के अनुरूप राज्य कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 63 प्रतिशत करने का अनुरोध किया था।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News