Skip to main content

Nirbhik Nazar

उत्तराखंड की 35 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है सपा, अखिलेश यादव जल्द आएंगे देहरादून

देहरादून। उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी प्रदेश में गठबंधन के तहत चुनाव लड़ने की इच्छुक है, लेकिन सीटों के बंटवारे पर अंतिम निर्णय राष्ट्रीय नेतृत्व करेगा। सपा की प्रदेश इकाई 70 में से 35 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है।

नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अब्दुल मतीन सिद्दीकी ने बताया कि गठबंधन होने की स्थिति में पार्टी अपने हिस्से की सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ेगी और सहयोगी दलों को भी पूरा समर्थन देगी। उन्होंने कहा कि गठबंधन के तहत मिलने वाली सीटों पर सपा कार्यकर्ता पूरी ताकत से चुनाव लड़ेंगे। पार्टी का लक्ष्य भाजपा को सत्ता से बाहर करना है।

सिद्दीकी ने कहा कि उत्तराखंड राज्य गठन के समय समाजवादी पार्टी प्रदेश में दूसरे स्थान पर थी, लेकिन समय के साथ उसका राजनीतिक आधार कमजोर होता गया। इस बार पार्टी युवाओं और महिलाओं को संगठन से जोड़कर अपनी स्थिति मजबूत करने की कोशिश करेगी। आगामी चुनाव में प्रदेश में अपनी राजनीतिक मौजूदगी दर्ज कराना पार्टी का लक्ष्य है।

प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि सपा की ओर से राष्ट्रीय नेतृत्व से लगातार संपर्क किया जा रहा है, ताकि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का उत्तराखंड दौरा तय हो सके। उनकी कोशिश है कि अखिलेश यादव इसी महीने या दिसंबर में देहरादून और हरिद्वार आएं। खासकर इन दोनों शहरों के कार्यकर्ता उनके दौरे की मांग कर रहे हैं।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News