Nirbhik Nazar

भाजपा से राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम ने सीएम तीरथ के इस फैसले की सोशल मीडिया पर तारीफ की

देहारादून: देवस्थानम बोर्ड पर उत्तराखंड की तीरथ सरकार के पुनर्विचार के फैसले की सुब्रह्मण्यम स्वामी ने तारीफ की है। उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट की है। उन्होंने इसे हिंदुओं की बड़ी जीत कहा है।

आपको बता दें उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने शुक्रवार को राज्य के 51 मंदिरों को चार धाम देवस्थानम बोर्ड के प्रबंधन से मुक्त करने का निर्णय लिया और कहा कि बोर्ड के गठन को लेकर भी पुनर्विचार किया जाएगा। यहां विश्व हिंदू परिषद द्वारा आयोजित केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल की बैठक में शामिल होने के बाद संवाददाताओं से बातचीत में मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि देवस्थानम बोर्ड के गठन पर पुनर्विचार किया जाएगा और उसके दायरे में लाए गए 51 मंदिरों को उससे अलग करने का फैसला लिया गया है।

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा तीर्थ पुरोहितों के हितो की रक्षा का बार—बार आश्वासन दिए जाने के बावजूद उन्होंने अपना आंदोलन नहीं छोड़ा । उनमें से कुछ लोगों ने वरिष्ठ भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी से संपर्क किया जिन्होंने मंदिरों पर नियंत्रण के राज्य सरकार के फैसले को उत्तराखंड उच्च न्यायालय में चुनौती देते हुए एक याचिका दायर की। लेकिन, मुख्यमंत्री पद संभालने के तत्काल बाद तीरथ सिंह रावत ने कहा था कि देवस्थानम बोर्ड पर पुनर्विचार किया जाएगा और इस संबंध में सभी हितधारकों से बातचीत करने के बाद ही कोई निर्णय किया जाएगा ।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *