Skip to main content

Nirbhik Nazar

दो शय्याग्रस्त राज्य आंदोलनकारियों को सहायक रखने के लिए हर महीने 20-20 हजार रुपये देगी धामी सरकार

देहरादून। उत्तराखण्ड राज्य आंदोलन के दौरान रामपुर तिराहा कांड में पुलिस की गोली से घायल होकर शय्याग्रस्त हुए दो आंदोलनकारियों को अब सहायक रखने के लिए सरकार हर महीने 20-20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देगी। गृह विभाग ने इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया है। राज्यपाल ने दोनों आंदोलनकारियों को यह सहायता देने की स्वीकृति प्रदान की है।

गृह सचिव शैलेश बगोली की ओर से जारी शासनादेश के अनुसार, रुड़की निवासी प्रकाश चंद कांति और देहरादून निवासी अमित ओबरॉय को इस सुविधा का लाभ मिलेगा। दोनों राज्य आंदोलनकारी रामपुर तिराहा कांड के दौरान पुलिस की गोली से घायल हुए थे। गोली लगने के कारण वे दिव्यांग हो गए और वर्तमान में पूरी तरह शय्याग्रस्त हैं। उनकी देखरेख के लिए एक-एक सहायक रखने के उद्देश्य से सरकार ने यह आर्थिक सहायता स्वीकृत की है।

दोनों आंदोलनकारियों को पहले से ही 30 हजार रुपये प्रतिमाह विशेष सम्मान पेंशन दी जा रही है। फरवरी में जारी शासनादेश के तहत शय्याग्रस्त राज्य आंदोलनकारियों के लिए यह व्यवस्था लागू की गई थी। अब पेंशन के अतिरिक्त उन्हें सहायक रखने के लिए अलग से 20-20 हजार रुपये प्रतिमाह मिलेंगे।

शासनादेश के मुताबिक, इस सहायता पर होने वाला खर्च वित्तीय वर्ष 2026-27 में सामाजिक सुरक्षा एवं कल्याण कार्यक्रम के तहत राज्य आंदोलनकारी पेंशन मद से वहन किया जाएगा।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News