Skip to main content

Nirbhik Nazar

RSS के प्रांत कार्यालय पहुंचे CM धामी, पदाधिकारियों और स्वयंसेवकों के साथ मनाई दीपावली

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तिलक रोड स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत कार्यालय पहुंचकर पदाधिकारियों और स्वयंसेवकों के साथ दीपावली मनाई। इस दौरान उन्होंने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाली की कामना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दीपावली भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक चेतना और समृद्ध परंपराओं का प्रतीक है। यह पर्व अंधकार से प्रकाश, निराशा से आशा और असत्य से सत्य की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने कहा कि दीपावली केवल दीपों का त्योहार नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, आपसी सद्भाव, सेवा, सहयोग और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश भी देती है। यह पर्व समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने तथा सामूहिक रूप से राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की प्रेरणा देता है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News