Skip to main content

Nirbhik Nazar

मुख्यमंत्री आवास में CM धामी ने परिवार के साथ मनाई दीपावली, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दीपावली का पर्व अपने परिवार के साथ मुख्यमंत्री आवास में पारंपरिक उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर उनकी पत्नी गीता धामी और दोनों पुत्र भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने परिवार के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर प्रकाश के इस पर्व की खुशियां साझा कीं और प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दीपावली केवल दीपों का त्योहार नहीं, बल्कि हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, पारिवारिक मूल्यों, आपसी प्रेम, सद्भाव और सामाजिक एकता का प्रतीक है। यह पर्व जीवन में सकारात्मकता, सेवा, सहयोग और मानवता के मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने प्रदेशवासियों को दीपावली की बधाई देते हुए कामना की कि प्रकाश का यह पर्व हर परिवार के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और नई ऊर्जा लेकर आए। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड निरंतर विकास और खुशहाली के नए आयाम स्थापित करे तथा राज्य का प्रत्येक नागरिक समृद्ध और सुरक्षित भविष्य की ओर आगे बढ़े।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से दीपावली का पर्व आपसी प्रेम और भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता बरतते हुए त्योहार की खुशियां साझा करने का भी आह्वान किया।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News