Skip to main content

Nirbhik Nazar

CM धामी ने प्रदेश के विभिन्न जनपदों में विकास योजनाओं और निर्माण कार्यों के लिए मंजूर किए 14.68 करोड़ रुपये

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के विभिन्न जनपदों में विकास योजनाओं और निर्माण कार्यों के लिए 14.68 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। इसमें मंदिरों के सौंदर्यीकरण, सड़क निर्माण, पर्यटन स्थलों के विकास, खेल मैदान और मिनी स्टेडियम के निर्माण, हैंडपंप स्थापना तथा विद्यालयों की मरम्मत और पुनर्निर्माण से जुड़े कार्य शामिल हैं।

चम्पावत जिले के लोहाघाट विधानसभा क्षेत्र में चौमेल पुलहिंडोला में मिनी स्टेडियम और मूलाकोट पार्टी, ईजड़ा में खेल मैदान के निर्माण के लिए 1.85 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। हरिद्वार जिले के पिरान कलियर विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न सीसी मार्गों और इंटरलॉकिंग सड़कों के निर्माण के लिए 2.49 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है।

पिथौरागढ़ जिले के धारचूला विधानसभा क्षेत्र में लीती से मां होकरा मंदिर तक पैदल मार्ग और व्यू प्वाइंट के निर्माण के लिए 88.79 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं। देहरादून जिले के डोईवाला विधानसभा क्षेत्र में थानों रेंज के अंतर्गत अरले वाली जॉलीग्रांट सैंज चौकी से जुड्डी गांव होते हुए कालूवाला को जोड़ने वाली सड़क के निर्माण के लिए 98.75 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

मंदिरों के सौंदर्यीकरण पर भी खर्च होगी धनराशि

टिहरी जिले में मंदिरों के सौंदर्यीकरण के लिए 39.84 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं। नई टिहरी के बौराड़ी स्थित नवदुर्गा मंदिर की मरम्मत और सौंदर्यीकरण के लिए 2.98 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है। इसमें पहली किश्त के रूप में एक करोड़ रुपये जारी करने का अनुमोदन भी किया गया है। प्रतापनगर विधानसभा क्षेत्र के हुण्डेश्वर महादेव मंदिर में ध्यान केंद्रों के निर्माण के लिए 82.62 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

बागेश्वर जिले के कपकोट विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न मंदिरों के सौंदर्यीकरण के लिए 1.60 करोड़ रुपये और चम्पावत जिले के हिंग्लादेवी मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए 48.41 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं।

पिथौरागढ़ जिले के गंगोलीहाट विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न मंदिरों के सौंदर्यीकरण के लिए 49.34 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। पर्यटक स्थल मणकेश्वर सिद्ध महादेव के विकास और सौंदर्यीकरण के लिए 70 लाख रुपये तथा डीडीहाट विधानसभा क्षेत्र के हड़खोला गांव स्थित घटयूड़िया मंदिर के पुनर्निर्माण और सौंदर्यीकरण के लिए 81.10 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं।

खटीमा में लगेंगे 300 हैंडपंप, विद्यालयों की भी होगी मरम्मत

ऊधमसिंह नगर जिले के खटीमा विधानसभा क्षेत्र में 300 हैंडपंप स्थापित करने के लिए 86.57 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है। वहीं, देहरादून के रायपुर विधानसभा क्षेत्र में प्राथमिक विद्यालयों की मरम्मत और कई माध्यमिक विद्यालयों के पुनर्निर्माण के लिए 28.18 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं। इसमें किद्दूवाला, तुनवाला, नालापानी, नेहरूग्राम, धर्मपुर, ननूरखेड़ा, सौड़ा, सरस्वती विहार और रांझावाला ढांग के प्राथमिक विद्यालयों की मरम्मत शामिल है। गुजराड़ा, माजरी माफी, मालदेवता, रायपुर, मियांवाला और श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल नेहरूग्राम के माध्यमिक विद्यालयों का पुनर्निर्माण कराया जाएगा। राजीव गांधी नवोदय विद्यालय, रायपुर की इमारत और छात्रावास की मरम्मत भी की जाएगी।

इसके अलावा उत्तराखंड जजेज एसोसिएशन के कल्याण कोष के लिए 2.50 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसमें पहली किश्त के रूप में एक करोड़ रुपये जारी करने का अनुमोदन किया गया है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News