Skip to main content

Nirbhik Nazar

केंद्रीय मंत्री शिवराज की मां के निधन पर CM धामी ने जताया शोक, भोपाल पहुंचकर दी श्रद्धांजलि, महेंद्र भट्ट भी रहे साथ

भोपाल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान के भोपाल स्थित आवास पहुंचकर उनकी माताजी स्वर्गीय काशी बाई को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने दिवंगत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने शिवराज सिंह चौहान और उनके परिजनों से मुलाकात कर दुख की इस घड़ी में उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि मां का स्नेह, आशीर्वाद और संस्कार जीवन की अमूल्य धरोहर होते हैं। मां का जाना परिवार के लिए ऐसी अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है।

मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और शोक संतप्त परिजनों को इस कठिन समय में दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News