Skip to main content

Nirbhik Nazar

भोपाल: मुख्यमंत्री धामी ने सुंदरलाल पटवा की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

भोपाल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय सुंदरलाल पटवा की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उन्होंने पटवा के सार्वजनिक जीवन और देश-प्रदेश के लिए उनके योगदान को याद किया।

मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय सुंदरलाल पटवा की धर्मपत्नी से भी आत्मीय भेंट की और उनकी कुशलक्षेम जानी। उन्होंने उनके साथ कुछ समय बिताया और परिवार के प्रति सम्मान एवं आत्मीयता व्यक्त की।

उल्लेखनीय है कि सुंदरलाल पटवा मध्यप्रदेश की राजनीति के प्रमुख नेताओं में गिने जाते हैं। उन्होंने दो बार प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में जिम्मेदारी संभाली। इसके अलावा वे केंद्र सरकार में मंत्री भी रहे। संगठनात्मक क्षमता और प्रशासनिक कार्यशैली के लिए पहचाने जाने वाले पटवा को वर्ष 2017 में मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News