Skip to main content

Nirbhik Nazar

मुख्यमंत्री धामी से मिले पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह, खेल और समसामयिक मुद्दों पर हुई चर्चा

देहरादून। राज्यसभा सांसद एवं पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने हरभजन सिंह का स्वागत करते हुए भारतीय क्रिकेट में उनके योगदान और खेल के प्रति समर्पण की सराहना की।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि अपनी शानदार स्पिन गेंदबाजी के दम पर विश्व क्रिकेट में अलग पहचान बनाने वाले हरभजन सिंह का खेल जीवन युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने भारतीय क्रिकेट में हरभजन सिंह की उपलब्धियों को उल्लेखनीय बताया। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री और हरभजन सिंह के बीच विभिन्न समसामयिक विषयों पर भी चर्चा हुई।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News