Skip to main content

Nirbhik Nazar

CM धामी से मिले प्रसार भारती के अध्यक्ष एवं गीतकार प्रसून जोशी, उत्तराखंड की लोकसंस्कृति को राष्ट्रीय पहचान दिलाने पर चर्चा

देहरादून। प्रसार भारती के अध्यक्ष एवं गीतकार प्रसून जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उत्तराखंड की लोकसंस्कृति, कला, साहित्य, संगीत और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के साथ इन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के मुद्दे पर चर्चा हुई।

बैठक में राज्य की लोक परंपराओं, लोकगीतों और रचनात्मक प्रतिभाओं को संचार एवं प्रसारण के विभिन्न माध्यमों से व्यापक मंच उपलब्ध कराने की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की लोकसंस्कृति, लोककला और परंपराएं राज्य की अमूल्य धरोहर हैं। इनके संरक्षण, संवर्धन और प्रचार-प्रसार के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है।

धामी ने साहित्य, गीत लेखन, सिनेमा और रचनात्मक क्षेत्र में प्रसून जोशी के योगदान का उल्लेख करते हुए कहा कि कला और साहित्य समाज की संवेदनाओं, विचारों और सांस्कृतिक मूल्यों को अभिव्यक्त करने का सशक्त माध्यम हैं। इनके जरिए देश की सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाया जा सकता है।

दोनों के बीच उत्तराखंड की सांस्कृतिक विशिष्टताओं को राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करने और राज्य की लोककला एवं लोकसंस्कृति को व्यापक पहचान दिलाने के अवसरों पर भी चर्चा हुई।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News