देहारादून: उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 1233 नए कोरोना के मामले मिले हैं। आज तीन संक्रमितों की मौत हुई है। अब प्रदेश में 6241 सक्रिय मरीज की संख्या पहुंच गई। वहीं 317 लोग डिस्चार्ज भी हुए। अबतक कुल एक लाख 7449 संक्रमित हो चुके हैं। राज्य में 90.85 प्रतिशत के साथ रिकवरी दर में गिरावट दर्ज की गई है। बढ़ते कोविड संक्रमण से बचाव के लिए प्रदेशभर में 519 बूथों पर 45684 लोगों का वैक्सीनेसन किया गया।
शनिवार को
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार अलग-अलग सरकारी और निजी लैब से कुल 32435 जांच रिपोर्ट निगेटिव आई जबकि राज्य के सभी 13 जिलों में 1233 रिकार्ड कोरोना के मरीज एक दिन में मिले हैं। सबसे ज्यादा देहरादून जिले में, 589 इसके बाद हरिद्वार में 254 नैनीताल में 129 कोरोनो के लक्षण मिले हैं। वहीं टिहरी में 58, ऊधमसिंह नगर में, 90 अल्मोड़ा में 14 और चमोली में 16 नए मामले आए। जबकि पौड़ी में, 50 उत्तरकाशी में 3,बागेश्वर में 04 और पिथौरागढ़ में 6, चंपावत में 04, रुद्रप्रयाग में 16 कोरोना के संक्रमित मिले हैं। देहरादून सहित प्रदेश के चार जिलों में जोखिम क्षेत्र की संख्या अब बढ़कर 47 हो गई है। इनमें देहरादून में जनपद में कुल 27 जोखिम क्षेत्र बनाए गए हैं। देहरादून में 20,विकासनगर में, 04 ऋषिकेश में 03 जोखिम क्षेत्र है। हरिद्वार जिले में कुल 06 जोखिम क्षेत्र चिन्हित हुवा है। इनमें रुडकी में 5 और हरिद्वार में 1 जोखिम जोन बन गए हैं। हल्द्वानी में 09, नरेंद्र नगर में 01, राम नगर में 1 व लालकुआं 1 साथ नैनीताल,2 के साथ नैनीताल जिले में कुल 13 जोखिम क्षेत्र बन गए हैं। टिहरी जिले के नरेन्द्र नगर में 1 जोखिम जोन की संख्या हैं।

अधकरी नाइट कर्फ़्यू आ जायजा लेने निकले सड़कों पर
राजधानी देहरादून में शनिवार की रात नाइट कर्फ्यू के आदेश को सख्ती से पालन कराने को लेकर जिला-प्रशासन सड़कों पर चौकन्ना रहा। जिलाधिकारी और एसएसपी खुद सड़कों पर उतरकर व्यवस्थाओं को परखा। हालांकि आवश्यक सेवा के वाहनों और पाबंदी से बाहर रखे गए लोगों के आवागमन में छूट रही। शनिवार रात सरकार के आदेश के तहत देहरादून नगर निगम क्षेत्र व कैंटोनमेंट क्षेत्र में रात्रि 10 बजे से प्रातः 05 बजे तक नाइट कर्फ्यू के पहले दिन पुलिस शहर के प्रमुख चौक घंटाघर सहित अन्य स्थानों आवागमन कर रहे हर एक-एक वाहनों की चेकिंग की गई। इस दौरान लोगों से रात्रि के समय घरों में रहने और कोरोना बचाव के प्रति जागरूक किया। साथ ही बिना कारण बाहर निकले लोगों को वापस लौटाया। इस दौरान आवश्यक सेवा से जुड़े वाहनों को छूट दी गई।

रात में जिलाधिकारी डॉ. आशीष श्रीवास्तव और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) योगेंद्र सिंह रावत व नगर पुलिस अधीक्षक सरिता डोभाल ने खुद सड़कों पर उतरकर नाइट कर्फ्यू का निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि कोविड बचाव को लेकर पूरी एहतियात बरती जा रही हैं। आमजन से अपील है की गाइडलाइन का शत प्रतिशत पालन करें। मास्क और शारीरिक दूरी के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने पुलिसकर्मियों को
राज्य सरकार की ओर से दिए गए निर्देशों का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।