Nirbhik Nazar

देखते-देखते दादी के आँचल से पोती को खींचकर ले गया गुलदार, हो गई मौत

कोटद्वार: दुगड्डा नगर पालिका से सटे ग्राम गोदी बड़ी में गुलदार ने एक मासूम बच्ची को निवाला बना लिया। सूचना के बाद वन विभाग की टीम आसपास के क्षेत्रों में गुलदार की तलाश में जुट गई है।ग्राम गोदी बड़ी निवासी चंद्रमोहन डबराल की साढ़े तीन वर्षीय पुत्री माही शनिवार शाम करीब सात बजे अपनी दादी वह अन्य ग्रामीणों के साथ खेत से घर की ओर आ रही थी। माही दादी से आगे बच्चों के साथ चल रही थी। इसी दौरान झाड़ि‍यों में घात लगाकर बैठे गुलदार ने माही पर झपट्टा मार दिया और उसे घसीटते हुए झाड़ि‍यों की ओर ले गया। ग्रामीणों ने शोर मचाते हुए झाड़ि‍यों की ओर पत्थर फेंकने शुरू किए, जिसके बाद गुलदार माही को मौके पर छोड़ जंगल की ओर भाग गया।

ग्रामीण माही को झाड़ि‍यों से निकाल उसके घर लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। गुलदार ने माही के चेहरे व गर्दन पर गहरे घाव कर दिए थे। सूचना मिलते ही लैंसडाउन वन प्रभाग की दुगड्डा रेंज के रेंज अधिकारी किशोर नौटियाल पूरी टीम के साथ गांव में पहुंचे। घटनास्थल का मौका मुआयना करने के बाद टीम ने गुलदार की तलाश शुरू कर दी। रेंज अधिकारी ने बताया कि गांव में वन कर्मियों की गश्त शुरू कर दी गई है। साथ ही पिंजरा लगाने के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा जा रहा है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *