Skip to main content

Nirbhik Nazar

विस्तारित प्रदेश कार्यकारिणी बैठक :2027 में लगातार तीसरी बार सरकार बनाने का लक्ष्य, CM धामी बोले- भाजपा की होगी सबसे बड़ी जीत

हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को हरिद्वार में भाजपा की दो दिवसीय विस्तारित प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में शामिल हुए। इस दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि भाजपा का संगठन साल के 365 दिन सक्रिय रहता है। प्रदेशभर से जुटे कार्यकर्ता बैठक से नया संकल्प लेकर लौटेंगे और पार्टी की नीतियों व सरकार के कामकाज को जन-जन तक पहुंचाएंगे।

मुख्यमंत्री ने दावा किया कि भाजपा 2027 के विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत के साथ लगातार तीसरी बार सरकार बनाएगी। 70 सीटों के लक्ष्य को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि इस बार पार्टी की सबसे बड़ी जीत होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश से लेकर बूथ और पन्ना प्रमुख स्तर तक कार्यकर्ताओं की टीम तीसरी बार सरकार बनाने और विकास की गति तेज करने के लिए पूरी ताकत से काम करेगी।

धामी ने बताया कि बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का संबोधन भी होगा। उनके संगठनात्मक, सामाजिक और प्रशासनिक अनुभव से कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि बैठक में शामिल कार्यकर्ता यहां से संकल्प लेकर जाएंगे और उसे प्रदेशभर में संगठन के माध्यम से आगे बढ़ाएंगे।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News