Skip to main content

Nirbhik Nazar

गुरु नानक देव जयंती और कार्तिक पूर्णिमा पर मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरु नानक देव जयंती और कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव ने अपने जीवन और उपदेशों के माध्यम से पूरी मानवता को सत्य, सेवा, करुणा, प्रेम, समानता और परोपकार का संदेश दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु नानक देव ने समाज में व्याप्त भेदभाव और ऊंच-नीच की भावना को दूर कर समानता, आपसी भाईचारे और सामाजिक सद्भाव का मार्ग दिखाया। उनका संदेश ‘नाम जपो, किरत करो और वंड छको’ आज भी मानव जीवन को सार्थक दिशा प्रदान करता है।

उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक हैं और समाज में एकता, समरसता तथा मानवीय मूल्यों को मजबूत करने की प्रेरणा देती हैं। उनका जीवन निःस्वार्थ सेवा, जरूरतमंदों की सहायता और सभी के प्रति प्रेम एवं सम्मान का भाव रखने की सीख देता है।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से गुरु नानक देव की शिक्षाओं को जीवन में अपनाने और समाज में प्रेम, सद्भाव, सेवा व भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने कार्तिक पूर्णिमा को आध्यात्मिक चेतना, पुण्य, दान और सेवा के भाव के साथ मनाने का संदेश भी दिया। मुख्यमंत्री ने सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News