Skip to main content

Nirbhik Nazar

CM धामी ने कहा – जनसमस्याओं के समाधान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, ‘धन्य धन्य धामी जी’ गीत का भी किया विमोचन

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्यसेवक सदन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का त्वरित और प्रभावी निस्तारण करने के निर्देश दिए।

जनता ने मुख्यमंत्री के सामने सड़क, पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा, भूमि विवाद, आर्थिक सहायता, पेंशन और जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़ी समस्याएं रखीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनसमस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों को संबंधित विभागों से शिकायतों का जल्द निस्तारण कराने के निर्देश दिए गए हैं।

धामी ने अधिकारियों को संवेदनशीलता और तत्परता से काम करने की हिदायत देते हुए कहा कि लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। इसके लिए अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए। उन्होंने दूरस्थ और पर्वतीय क्षेत्रों से आने वाली शिकायतों पर विशेष ध्यान देने तथा पात्र लोगों तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश भी दिए।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने ‘धन्य धन्य धामी जी’ गीत और पोस्टर का विमोचन भी किया। गीत को निर्मल अनुरागी और अंजलि अनुरागी ने आवाज दी है, जबकि इसका संगीत निर्देशन रणजीत सिंह ने किया है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News