Skip to main content

Nirbhik Nazar

‘बेटा हिमालय का’ गीत में दिखाई उत्तराखंड की विकास यात्रा, मुख्यमंत्री ने किया विमोचन

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखंड की विकास यात्रा पर आधारित गीत ‘बेटा हिमालय का’ का विमोचन किया। टीम उत्तराधुन द्वारा तैयार इस गीत में प्रदेश में हो रहे विकास कार्यों, पर्यटन के विस्तार, महिला सशक्तीकरण, युवाओं के लिए बढ़ते अवसरों और स्टार्टअप एवं नवाचार के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों को गीत-संगीत और दृश्यात्मक प्रस्तुति के माध्यम से दर्शाया गया है।

मुख्यमंत्री ने गीत के निर्माण से जुड़े कलाकारों को बधाई देते हुए कहा कि गीत-संगीत जनभावनाओं को अभिव्यक्त करने का सशक्त माध्यम है। ऐसी रचनात्मक प्रस्तुतियां प्रदेश की विकास यात्रा, उपलब्धियों और संभावनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

धामी ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के समग्र विकास के साथ महिलाओं के सशक्तीकरण, युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने तथा पर्यटन की संभावनाओं को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की लोकसंस्कृति और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के साथ स्थानीय कलाकारों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करना भी सरकार की प्राथमिकता है।

‘संकल्प नए उत्तराखंड का’ थीम पर आधारित इस गीत में प्रदेश की प्राकृतिक सुंदरता के साथ विभिन्न क्षेत्रों में हो रही प्रगति और विकास की नई संभावनाओं को रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया गया है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News