Skip to main content

Nirbhik Nazar

आप के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जोशी ने थामा कांग्रेस का हाथ, गणेश गोदियाल और प्रीतम सिंह ने दिलाई सदस्यता

देहरादून। आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित जोशी ने गुरुवार को कांग्रेस में वापसी की। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा और अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।

कांग्रेस में शामिल होने के बाद अमित जोशी ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि सरकार प्रदेश के हर क्षेत्र में विफल रही है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों के सपनों और आकांक्षाओं के अनुरूप प्रदेश का निर्माण करने के लिए मौजूदा सरकार को सत्ता से हटाना जरूरी है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस ही प्रदेश को विकास और जनहित की राह पर आगे ले जा सकती है।

जोशी ने कहा कि वह कांग्रेस की विचारधारा और संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा से काम करेंगे। अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी के मार्गदर्शन में क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े मुद्दों को उठाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी पार्टी को जहां उनकी जरूरत होगी, वहां एक सामान्य कार्यकर्ता के रूप में जिम्मेदारी निभाएंगे।

इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी, पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा और पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने अमित जोशी का स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News