Skip to main content

Nirbhik Nazar

सीएम धामी ने आईआरएस पुस्तिका और राज्य आपदा प्रबंधन योजना 2026-27 का किया विमोचन

आपदा के दौरान अधिकारियों और विभागों की जिम्मेदारियां होंगी स्पष्ट, राहत-बचाव से लेकर पुनर्वास तक की कार्ययोजना शामिल

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना प्रतिक्रिया प्रणाली (आईआरएस) पुस्तिका और उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन योजना 2026-27 का विमोचन किया। इन दस्तावेजों के माध्यम से प्रदेश की आपदा प्रबंधन व्यवस्था को अधिक प्रभावी और समन्वित बनाने में मदद मिलेगी।

आईआरएस पुस्तिका में आपदा के दौरान विभिन्न अधिकारियों और विभागों की भूमिका, जिम्मेदारियों तथा आपसी समन्वय की व्यवस्था स्पष्ट की गई है। इससे आपदा की स्थिति में त्वरित निर्णय लेने और राहत एवं बचाव कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करने में सहायता मिलेगी। साथ ही राज्य से लेकर स्थानीय स्तर तक प्रतिक्रिया तंत्र मजबूत होगा।

वहीं, उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन योजना 2026-27 में प्रदेश की भौगोलिक परिस्थितियों और आपदा संबंधी चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए जोखिम न्यूनीकरण, पूर्व तैयारी, चेतावनी प्रणाली, राहत, पुनर्वास और पुनर्निर्माण से जुड़े पहलुओं को शामिल किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड जैसे आपदा की दृष्टि से संवेदनशील राज्य में बेहतर तैयारी, आपसी समन्वय और समयबद्ध कार्रवाई बेहद जरूरी है। दोनों दस्तावेज प्रदेश की आपदा प्रबंधन व्यवस्था को अधिक मजबूत और प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News