Skip to main content

Nirbhik Nazar

उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, अंशुल सिंह नैनीताल और दीप्ति सिंह अल्मोड़ा की नई डीएम, ललित मोहन रयाल शासन में भेजे गए

देहरादून। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2027 से पहले प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल का सिलसिला जारी है। प्रदेश सरकार ने एक बार फिर भारतीय प्रशासनिक सेवा और प्रांतीय सिविल सेवा के अधिकारियों के दायित्वों में बदलाव किया है। नई तबादला सूची में नैनीताल और अल्मोड़ा समेत कई जिलों के प्रशासनिक प्रमुख बदले गए हैं। दो दिन पहले भी भारतीय प्रशासनिक सेवा और भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों के तबादले किए गए थे।

नैनीताल के जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल को इस पद से हटाकर शासन में अपर सचिव मुख्यमंत्री के साथ कार्मिक एवं सतर्कता विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके पास जिला विकास प्राधिकरण नैनीताल के उपाध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार भी था। अब यह जिम्मेदारी जीएमवीएन के प्रबंध निदेशक विनीत तोमर को अतिरिक्त प्रभार के रूप में दी गई है।

अल्मोड़ा के जिलाधिकारी अंशुल सिंह को नैनीताल का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। वहीं आईएएस दीप्ति सिंह को अल्मोड़ा का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। आईएएस निधि यादव को अपर सचिव खेल एवं युवा कल्याण विभाग के साथ निदेशक खेल एवं युवा कल्याण की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

आईएएस अधिकारियों के साथ ही पीसीएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किया गया है। पीसीएस कृष्ण कुमार मिश्र को अपर जिलाधिकारी हरिद्वार बनाया गया है, जबकि पंकज कुमार उपाध्याय को अपर जिलाधिकारी हरिद्वार का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

पीसीएस वैभव गुप्ता को अपर जिलाधिकारी देहरादून की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं सीमा विश्वकर्मा को डिप्टी कलेक्टर नैनीताल बनाया गया है। नैनीताल में डिप्टी कलेक्टर के पद पर तैनात सुधीर कुमार को अल्मोड़ा स्थानांतरित किया गया है।

प्रदेश में लगातार हो रहे प्रशासनिक फेरबदल को आगामी विधानसभा चुनाव से पहले शासन और जिला स्तर पर अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव के रूप में देखा जा रहा है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News