Skip to main content

Nirbhik Nazar

पौड़ी के रिखणीखाल में भीषण सड़क हादसा, मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुख, घायलों को एयरलिफ्ट करने के निर्देश

देहरादून। पौड़ी गढ़वाल जिले के रिखणीखाल क्षेत्र के कलवाड़ी में हुए भीषण सड़क हादसे पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति और शोकाकुल परिवारों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने और गंभीर रूप से घायल लोगों को हवाई मार्ग से उच्च चिकित्सा केंद्रों तक पहुंचाने के निर्देश भी दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News