Skip to main content

Nirbhik Nazar

‘मन की बात’ जनभागीदारी से राष्ट्र निर्माण का सशक्त माध्यम : मुख्यमंत्री धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को राजकीय दून मेडिकल कॉलेज, पटेलनगर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 140वां संस्करण सुना। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘मन की बात’ देशवासियों को सामाजिक सरोकारों से जोड़ने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करने का सशक्त माध्यम है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कार्यक्रम के जरिए देश के विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे नवाचारों, जनसेवा के कार्यों और प्रेरणादायी प्रयासों को व्यापक पहचान मिल रही है। प्रधानमंत्री ने इस संस्करण में नशामुक्ति, स्वस्थ जीवनशैली, साइबर सुरक्षा, जनसेवा तथा कला एवं संस्कृति के संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा किए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए जनजागरूकता और जनसहभागिता जरूरी है। युवाओं को नशे से दूर रखने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने में समाज के सभी वर्गों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ समाज ही सशक्त राष्ट्र का आधार है। स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने में चिकित्सकों और चिकित्सा शिक्षा से जुड़े विद्यार्थियों की भूमिका भी अहम है।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से प्रधानमंत्री के प्रेरणादायी संदेशों को अपने जीवन में अपनाने और समाज एवं राष्ट्र की उन्नति में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News