Nirbhik Nazar

डॉक्टर करुणाकर झा बने दून पीआरसीआई के अध्यक्ष

देहारादून : पब्लिक रिलेशन काउंसिल ऑफ इंडिया (पीआरसीआई) देहरादून चैप्टर के नए अध्यक्ष डॉक्टर करुणाकर झा चुने गए है। रविवार को जनसंपर्क के मुद्दों पर आयोजित वेबिनार कार्यक्रम यह घोषणा की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता विकास कुमार, सचिव पीआरसीआई देहरादून चैप्टर एवं पंकज तिवारी, पीआरसीआई देहरादून चैप्टर नेशनल प्रतिनिधि ने की। इस दौरान कोविड काल में प्रदेश में रोजगार से लेकर आई अन्य समस्याओं पर गंभीरता से चर्चा की गई। इस मौके पर पीआरसीआई देहरादून चैप्टर के नवनिर्वाचित सदस्यों में डॉक्टर करुणाकर झा को अध्यक्ष, आस्तिक थपलियाल को जोनल हेड और गौरव कांत जायसवाल को जोनल प्रतिनिधि चुना गया।

डॉक्टर करुणाकर झा ने देहरादून चैप्टर टीम का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में पीआरसीआई देहरादून चैप्टर हमेशा की तरह जनसंपर्क से जुड़े हुए मुद्दे को उठाएगा एवं उस पर मंथन करेगा। पीआरसीआई देहरादून चैप्टर के सचिव विकास कुमार ने चुने गए सभी सदस्यों को शुभकामाना दी। उन्होंने कहा कि हरिद्वार,ऋषिकेश और हल्द्वानी में भी आने वाले दिनों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम में पब्लिक रिलेशन काउंसिल ऑफ इंडिया की ओर से एमबी जयराम एवं डॉ. विनय कुमार एवं पीआरसीआई देहरादून चैप्टर की ओर से डॉक्टर करुणाकर झा,पंकज तिवारी,विकास कुमार,आस्तिक थपलियाल एवं गौरव कांत जयसवाल मौजूद रहे।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *