Nirbhik Nazar

उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत बोले ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों मोड मे कराई जाएगी छात्रों की पढ़ाई #कोरोना का कहर

देहरादून. उत्तराखंड में वैश्विक महामारी कोविड-19 के बढ़ते केस को देखते हुए उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत  ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि स्टूडेंट्स की पढ़ाई पर इसका असर नहीं पड़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड में विद्यार्थियों की पढ़ाई जारी रहेगी। ताकि उनकी पढ़ाई में किसी तरह की दिक्कत न आए।  इस संबंध में उच्च शिक्षा मंत्री ने अधिकारियों को शीघ्र निर्देश जारी करने का आदेश दे दिया है।

मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि जिस तरह से राज्य में कोरोना का प्रभाव बढ़ता जा रहा है, उसको देखते हुए उच्च शिक्षा के अंतर्गत छात्र-छात्राओं की पढ़ाई ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों मोड में कराने का फैसला किया गया है। उन्होंने बताया है कि प्रमुख सचिव को इसको लेकर जल्द आदेश जारी करने को कह दिया गया है, ताकि राज्य के सभी प्राइवेट और गवर्नमेंट यूनिवर्सिटी, हायर एजुकेशन इंस्टीट्यूट में स्टूडेंट्स की दोनों मोड में पढ़ाई जारी रखी जा सके। उन्होंने बताया कि विज्ञान वर्ग, प्रयोगात्मक विषय के स्टूडेंट्स अपने संस्थानों में आ कर पढ़ाई कर सकेंगे जबकि दूसरे सब्जेक्ट के स्टूडेंट्स घर बैठे भी ऑनलाइन पढ़ाई कर सकेंगे।

दोनों मोडों में पढ़ाई सुनिश्चित कराने के लिए विश्वविद्यालय स्तर पर कुलपति मॉनिटरिंग करेंगे। राजकीय महाविद्यालय स्तर पर निदेशक उच्च शिक्षा मॉनिटरिंग कर शासन को हर महीने अपनी रिपोर्ट देंगे।  इसी प्रकार राजकीय महाविद्यालयों के प्राचार्य अपने संस्थान की रिपोर्ट निदेशक उच्च शिक्षा को पेश करेंगे। सभी 106 महाविद्यालयों में से 94 महाविद्यालयों को 4जी कनेक्टिविटी से जोड़ दिया है, बाकी महाविद्यालयों को भी 30 अप्रैल तक 4जी कनेक्टिविटी से जोड़ दिया जाएगा। उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा कि सभी राजकीय विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों में लाइब्रेरी, बिजली, पेयजल, स्मार्ट क्लास, ई-बोर्ड, ई-लाइब्रेरी, कम्प्यूटर, आधुनिक प्रयोगशाला उपकरण, फर्नीचर 14 चिन्हित मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करा दी गई हैं।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *