Nirbhik Nazar

आज हरिद्वार महाकुंभ मे जारी है शाही स्नान, सभी 13 अखाड़े करेंगे स्नान, पढ़िये शाही स्नान का क्रम

हरिद्वार: कोरोना संकट के बीच हरिद्वार में आज सोमवार को शाही स्नान जारी है। कुंभ में इस हफ्ते सोमवार और बुधवार को कुंभ मेले में शाही स्नान होगा। इस स्नान को लेकर पूरा कार्यक्रम जारी हो चुका है। शाही स्नान पर सभी 13 अखाड़े गंगा में स्नान करेंगे, जिसमें सात संन्यासी अखाड़े और तीन बैरागी अखाड़े तथा तीन वैष्णव अखाड़े भी शामिल हैं। ये स्नान हर की पौड़ी ब्रह्मकुंड पर होगा। प्रशासन द्वारा शाही स्नान को लेकर चाक चौबंध व्यवस्था की गई हैं।

ये है शाही स्नान का क्रम

  1. सबसे पहले निरंजनी अखाड़ा अपने साथी आनंद के साथ अपनी छावनी से सुबह 8.30 बजे चलेगा। हर की पौड़ी पर पहुंचकर निरंजनी अखाड़े के संत शाही स्नान करेंगे।
    2. उसके बाद 9 बजे का समय जूना अखाड़ा व अग्नि अखाड़ा, आवाहन और किन्नर अखाड़ा को स्नान के लिए दिया गया है। जूना अखाड़े से निकलकर हर की पौड़ी ब्रह्मकुंड में स्नान करेगा।
    3. उसके बाद महानिर्वाणी अपने साथी अटल के साथ कनखल से हर की पौड़ी की ओर रुख करेगा। इस अखाड़े के संत यहां से 9.30 बजे शाही स्नान के लिए निकलेंगे।
    4. उसके बादतीनों बैरागी अखाड़े श्री निर्मोही अणी, दिगंबर अणी, निर्वाणी अणी 10:30 बजे अपने हाथों से चलकर हर की पौड़ी पहुंचेंगे।
    5. उसके बाद श्री पंचायती बड़ा उदासीन अखाड़ा 12:00 बजे अपने अखाड़े से हर की पौड़ी की ओर रुख करेगा।
    6. श्री पंचायती नया उदासीन अखाड़ा लगभग 2:30 बजे अपने अखाड़े से हर की पौड़ी की ओर रुख करेगा।
    7. आखिर में श्री निर्मल अखाड़ा 3 बजे के करीब अपने अखाड़े से हर की पौड़ी की ओर रूख करेगा।
nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *