Nirbhik Nazar

अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष कोरोना संक्रमित निकलने के बाद इन लोगों की बढ़ी टेंशन !

हरिद्वार:  अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि के कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद कई लोगों की टेंशन बढ़ गई है आपको बता दें महंत नरेंद्र गिरि पिछले दो दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। उन्हें बुखार की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती किया गया था। जहां कोरोना वायरस की जांच के लिए उनका सैंपल लिया गया था। लेकिन जांच रिपोर्ट आने से पहले ही उन्हें रविवार सुबह अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। और रविवार दोपहर को महंत नरेंद्र गिरि की कोरोना वायरस रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई जिसके बाद हड़कंप मच गया। क्योंकि इस दौरान महंत नरेंद्र गिरि कई साधु संतों के साथ ही उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से भी मुलाकात कर चुके थे।  बीमार होने से पहले नरेंद्र गिरी की मुलाकात सीएम तीरथ सिंह रावत से भी हुई थी।

अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि से इन लोगों ने की थी मुलाकात

निरंजनी अखाड़े के पीठाधीश्वर आचार्य कैलाश आनंद गिरी, अखाड़े के सचिव रविंद्र पुरी महाराज सीधे-सीधे नरेंद्र गिरी के टच में थे। अस्पताल में भर्ती होने के दौरान भी दोनों संतों ने नरेंद्र जी से मुलाकात की थी। यही नहीं, मेला अधिकारी दीपक रावत, आईजी संजय गुंज्याल, एसएसपी कुंभ मेला जन्मेजय खंडूरी और अन्य अधिकारियों ने भी नरेंद्र गिरी से अस्पताल में जाकर मुलाकात की थी। मुलाकात के ठीक एक दिन बाद नरेंद्र गिरी के पॉजिटिव आने से चिंताएं बढ़ गई हैं।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *