Nirbhik Nazar

चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा देश के अगले मुख्य चुनाव आयुक्त – (PTI)

नई दिल्ली: चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा देश के अगले मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) बन सकते हैं। न्यूज एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से इस बात की जानकारी दी है। परंपरा के मुताबिक, सबसे वरिष्ठ चुनाव आयुक्त को ही अगला मुख्य चुनाव आयुक्त बनाया जाता है। पीटीआई के मुताबिक, सरकार ने सुशील चंद्रा के नाम पर मुहर लगा दी है। चंद्रा निर्वाचन सदन में CEC सुनील अरोड़ा की जगह लेंगे। चुनाव आयुक्त नियुक्त होने से पहले सुशील चंद्रा सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेज (CBDT) के चेयरमैन थे।

रिपोर्ट में कहा गया कि सुशील चंद्रा की नियुक्ति का आदेश किसी भी समय जारी हो सकता है। अरोड़ा 12 अप्रैल को पद छोड़ रहे हैं। संभावना है कि चंद्रा 13 अप्रैल को पद संभाल लेंगे। 2019 लोकसभा चुनाव से पहले ही सुशील चंद्रा को चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया था। उनका कार्यकाल 14 मई 2022 को खत्म होता।

चंद्रा के मुख्य चुनाव आयुक्त रहते हुए चुनाव आयोग गोवा, मणिपुर, उत्तराखंड, पंजाब और उत्तर प्रदेश में चुनाव कराएगा। गोवा, मणिपुर, उत्तराखंड और पंजाब विधानसभाओं का कार्यकाल अगले साल मार्च में खत्म हो रहा है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *