Nirbhik Nazar

शाही स्नान के बाद बिगड़ी किन्नर अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी की तबियत

हरिद्वार : सोमवार को हरिद्वार कुंभ में पवित्र सोमवती अमावस्या का शाही स्नान शुरु हो गया। आईजी मेला संजय गुंज्याल के अनुसार सुबह 11.30 बजे तक 17 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने हरिद्वार कुंभ मेला क्षेत्र में स्नान किया। वहीं हरकी पौड़ी क्षेत्र में श्रद्धालु सुबह 7 बजे तक ही स्नान कर पाए। इसके बाद यह संतों के लिए रिजर्व है। जबकि अन्य घाटों पर स्नान जारी है।

वहीं शाही स्नान के बाद किन्नर अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी का स्वास्थ्य बिगड़ गया। आचार्य महामंडलेश्वर गंगा सभा के कार्यालय के बाहर ही बेहोश गई। इसके बाद मेला प्रशासन औऱ पुलिस ने उन्हें एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा।

शाही स्नान के लिए हरकी पैड़ी पर उमड़ी भीड़ के बाद कोविड नियम पूरी तरह से तार-तार हो गए। कुंभ मेला आईजी संजय गुंज्याल का कहना है कि हम लोगों से आग्रह कर रहे हैं कि वह कोविड गाइडलाइंस का पालन करें। आईजी का कहना है कि भीड़ को देखते हुए सामाजिक दूरी जैसी नियमों का पालन करवा पाना फिलहाल मुश्किल है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *