Nirbhik Nazar

सीएम तीरथ ने कहा कुंभ मे कोविड-19 प्रोटोकाल का हुआ पालन, कुंभ आईजी बोले, हम यहां सोशल डिस्टेंसिंग लागू करने में असमर्थ हैं

देहारादून: सीएम तीरथ सिंह रावत ने कहा कि शाही स्नान के दौरान कोविड 19 के लिए तय सुरक्षा मानकों का शतप्रतिशत पालन कराया गया है। आज शाम छह बजे तक 28 लाख संत और श्रद्धालु पवित्र गंगा में स्नान कर चुके थे। यह संख्या 35 लाख से ऊपर जाने की उम्मीद है। सोमवार शाम सचिवालय में वर्चुअल प्रेस कांफ्रेस में सीएम ने कहा कि कुंभ का आयेाजन केंद्र की स्वास्थ्य गाइड लाइन के अनुसार किया जा रहा है। कुंभ स्नान को आए 28 से 30 लाख लोगों आरटीपीसीआर जांच किस प्रकार की गई और मानकों का पालन किस प्रकार कराया गया है ?

इस सवाल के जवाब में सीएम ने कहा कि कोविड 19 मानकों को लागू करने के लिए पर्याप्त इंतजाम कराए गए हैं। सीएम ने कहा कि कोविड प्रोटोकाल का पूरे मनोयोग से पालन कराया गया है। आज स्नान करने वालों में बाहर से आए श्रद्धालुओं के साथ स्थानीय लोग भी रहे। कुंभ का आयोजन खुले परिसर में हो रहा है। हरिद्वार में ही 16 घाट है। हरिद्वार के साथ ही ऋषिकेश में भी श्रद्धालु स्नान कर रहे हैं। संतों की पेशवाई और यात्राएं भी समयबद्ध तरीके से निकाली जा रही हैं।

जबकि करीब 35 लाख की संख्या में भीड़ जुटने से प्रशासन ने सोशल डिस्टेंसिंग को लागू कराने से हाथ खड़े कर दिए।  कुंभ मेला इंस्पेक्टर जनरल (आईजी) संजय गुंज्याल ने 12 अप्रैल को ANI के माध्यम से कहा, ”भारी भीड़ के चलते, आज चालान जारी करना व्यावहारिक रूप से संभव नहीं है। घाटों पर सोशल डिस्टेंसिंग सुनिश्चित करना बहुत मुश्किल है। अगर हम घाटों पर सोशल डिस्टेंसिंग को लागू करने की कोशिश करेंगे तो भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो सकती है, इसलिए हम यहां सोशल डिस्टेंसिंग लागू करने में असमर्थ हैं। ”

 

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *