Nirbhik Nazar

रिक्शा वाला आधे घंटे तक पड़ा रहा बेहोश कोरोना के डर से दूर से ही देखकर जाते रहे लोग

रांची: कोरोना का खौफ लोगों के जेहन में किस कदर बैठ गया है। इस बात को इस घटना से समझा जा सकता है। मंगलवार को रांची के पंडरा बाजार समिति के पास एक रिक्शा चालक अचानक बेसुध होकर गिर पड़ा। जिसके बाद बाद वह लंबे समय तक बेहोश रहा। लेकिन कोरोना के डर से उसकी मदद के लिए कोई आगे नहीं आया। लोग दूर से ही उसे देखते रहे, कुछ लोग तस्वीरें भी उतारते रहे।

लेकिन उसे पानी देने या उठाकर अस्पताल भेजने की जहमत किसी ने नहीं उठाई। करीब आधा घंटा तक पड़े रहने के बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस की टीम ने एंबुलेंस को बुलवाया और उसे अस्पताल भेजा। इन दिनों शहर की स्थिति लगातार बिगड़ रही है। इस बीच हादसे का शिकार होने या सड़क किनारे पड़े रहने की स्थिति में कोई किसी की मदद में सामने नहीं आ रहा है।

गौरतलब है कि झारखंड में कोरोना के मामले दिन-प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। इसमें सबसे अधिक मामले राजधानी रांची से सामने आ रहे हैं। इसके अलावा कोरोना की दूसरी लहर पहले से अधिक जानलेवा साबित हो रही है। पहले जहां कोरोना से मौत के मामले कम थे। दूसरी लहर में मरने वालों की तादाद अधिक है। बता दें कि सोमवार को सिर्फ राजधानी रांची में 787 कोरोना पॉज़िटिव मरीज मिले। वहीं 493 मरीज स्वस्थ्य हुए। इसके अलावा कोरोना से मौत की अगर बात करें तो सोमवार को अलग-अलग अस्पतालों में 8 लोगों की मौत हुई।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *