Nirbhik Nazar

कैमूर : 14 किलो गांजा के साथ तीन तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, बाइक जप्त

Exclusive: दिल्ली दंगों पर सबसे बड़ा 'कुबूलनामा', आरोपी ने किए कई बड़े खुलासे

भभुआ कैमूर(बंटी जायसवाल)। विगत कई दिनों से कैमूर जिले में शराब एवं गाजा की अवैध कारोबार के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत मोहनिया, भगवानपुर, चैनपुर थाना की पुलिस द्वारा 6.5 क्विंटल गांजा की बरामदगी की गई थी। वही गांजा तस्करो को भी गिरफ्तार करते हुए जेल भेजा गया था। इसके बाद भी गांजा तस्करों के खिलाफ नजर पुलिस रख रही थी। जिसको एक बार फिर दो थाना की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लगभग 14 किलो गांजा के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है और एक बाइक भी जब किया गया है। जिसमें पुलिस को सफलता मिली है।

यह भी पढ़े : कैमूर में 9 साल की उम्र में सेविका बन गयी मां, जानिए क्या है मामला

इसकी जानकारी कैमूर एसपी दिलनवाज अहमद ने प्रेसवार्ता कर दी। उन्होंने बताया कि भगवानपुर थाना के पुलिस को गुप्त सूचना मिली की अधौरा की तरफ से एक बाइक पर सवार दो युवक गांजा लेकर भगवानपुर की तरफ जा रहे हैं। जिसके बाद गुप्त सूचना पर भगवानपुर थाना की पुलिस ने थानाध्यक्ष राकेश कुमार रोशन के नेतृत्व में कार्रवाई करने के लिए भगवानपुर अधौरा पथ में राधाखाड़ गेट के पास जाल बिछाया। इसी बीच एक बाइक पर सवार दो युवकों को पुलिस ने आते हुए देखकर छापेमारी करते हुए गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से 12 किलो गांजा बरामद किया गया।

इसके साथ ही गिरफ्तार तस्करों से पुलिस ने पूछताछ किया तो इन लोगों द्वारा बताया गया कि वह अधौरा थाना क्षेत्र के जमुनीनार के भगावन यादव के पास से जप्त गांजा को लेकर आ रहे थे। इसके बाद पुलिस टीम ने अधौरा थाना क्षेत्र के भगावन यादव के घर पर छापेमारी किया तो वह घर से फरार मिला। लेकिन इस बीच उसके घर से छापेमारी के दौरान लगभग 1 किलो गांजा भी बरामद किया गया। भगवानपुर थाना की पुलिस ने 13 किलो गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया।

उनके पास से एक हीरो बाइक भी जप्त किया गया। इसी क्रम में भभुआ थाना क्षेत्र के सिकठी गांव से पुलिस को गुप्त सूचना मिलने के बाद राजेश कुमार पिता स्वर्गीय शंकर राम के घर पर छापेमारी करते हुए 830 ग्राम तथा 64 पुड़िया गांजा को बरामद किया गया। इसके साथ ही राजेश राम को भी गिरफ्तार किया गया। जिसका कांड अलग से अंकित किया जा रहा है। एसपी दिलनवाज अहमद ने बताया कि अभी अवैध गांजा एवं शराब के खिलाफ पुलिस का अभियान चलता ही रहेगा। अवैध शराब व गांजा का कारोबार करने वाले तस्करों या धंधेबाजों को पुलिस किसी हाल में नहीं बख्शने वाली है। इसलिए वे यह सब धंधा छोड़ दें। अन्यथा उन्हें जेल की हवा खानी पड़ेगी।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *