Nirbhik Nazar

लालू की बेटी रोहिणी आचार्या पिता की रिहाई के लिए रखेगी रमजान मे 30 दिन के पूरे रोज़े

पटना। पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की जेल से रिहाई के लिए पूरा परिवार कोशिश कर रहा है। चारा घोटाले में सजा काट रहे लालू प्रसाद की जमानत को लेकर रांची कोर्ट में बार-बार आ रही बाधा को लेकर पूरा परिवार परेशान है। एक तरफ वकील तमाम कानूनी प्रक्रिया के तहत कोर्ट में लगे हुए हैं। वहीं लालू यादव के पुत्र अपने पिता की रिहाई के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। अब लालू की बेटी रोहिणी आचार्या ने ट्वीट कर कहा कि वो लालू यादव की रिहाई के लिए कल से शुरू हो रहे रमजान महीने में पूरे एक माह रोजा रखेंगी।

लालू प्रसाद यादव की रिहाई के लिए उनके पुत्र तेज प्रताप और तेजस्वी भी अपने-अपने तरीके से लगे हुए हैं। खबरों के मुताबिक तेज प्रताप यादव ने पिछले दिनों अपने आवास पर 10 दिनों तक लगातार यज्ञ कराया था और पिता की रिहाई की मन्नत मांगी थी। तेज प्रताप ने इसके बाद आजादी अभियान की शुरुआत की, जिसमें राजद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में राष्ट्रपति को पत्र लिखकर लालू यादव की रिहाई की मांग की। तेजस्वी यादव भी कानूनी विशेषज्ञों से मुलाकात कर पिता के रिहाई की कोशिश कर रहे हैं।

लालू के वकील ने कोर्ट में दलील दी कि आधी सजा काटने के बाद नियमों के अनुसार जमानत दी जाए पर कोर्ट में कोई न कोई पेंच फंस जाता है। ऐसे में अब बेटी रोहिणी ने पिता के स्वास्थ्य और रिहाई के लिए पूरे एक महीने तक रोजा रखने की बात कही है।

पिछले साल से लालू प्रसाद यादव की तबियत में लगातार गिरावट हो रही है। रांची के रिम्स में इलाज के दौरान डॉक्टरों ने किडनी में खराबी की बात कही है। कोरोना के कारण एतिहातन लालू को रिम्स अस्पताल से हटाकर निदेशक के बंगला में रखा गया है। लेकिन सवाल खड़े होने के बाद दिल्ली एम्स इलाज के लिए भेज गया।  तेजस्वी और राबड़ी देवी दिल्ली एम्स में पिता के बेहतर इलाज और रिहाई को लेकर कानूनी विशेषज्ञों से राय ले रहे हैं।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *