देहारादून: राज्य में बुधवार से तीन दिन बारिश के आसार बन रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने सोमवार और मंगलवार को भी बारिश की संभावना जताई थी। बुधवार से तीन दिन तक फिर से बारिश की संभावना है। राज्य के कई हिस्सों में सुबह के वक्त बादल छाए हुए थे। राजधानी दून में भी हल्के बादल रहे। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ने की वजह से सोमवार को राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहा। आज मंगलवार को भी मौसम शुष्क रहेगा।

पर बुधवार से पश्चिमी विक्षोभ फिर सक्रिय होने से उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में दोपहर बाद हल्की बारिश हो सकती है। 15 अप्रैल को भी इन जिलों में बारिश के आसार हैं। जबकि 16 अप्रैल को पर्वतीय जिलों के अलावा मैदानी इलाकों में भी बारिश हो सकती है।