Nirbhik Nazar

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने नवरात्र व रमजान रमज़ान को देखते हुए रात्रि कर्फ्यू का समय 10:30 बजे से किया

देहरादून। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने नवरात्र, रमजान और विवाह समारोह को देखते हुए रात्रि कर्फ्यू का समय अब 10:30 बजे कर दिया है। यह उन्हीं स्थानों के लिए जहां पहले से रात्रि कर्फ्यू लागू है। मुख्यमंत्री ने कोविड संक्रमण से बचाव के लिए रात्रि कर्फ्यू को रात 10:00 बजे के बजाय 10:30 बजे से लागू करने के निर्देश दिए हैं। यह निर्णय नवरात्र व रमजान पाक त्यौहारों के साथ ही विवाह समारोहों को देखते हुए किया गया है ।

उन्होंने जनता से अनुरोध किया है कि कोविड से सम्बंधित नियमों का पालन करें। साथ ही मुख्यमंत्री ने समस्त जिलाधिकारियों एवं पुलिस अधीक्षकों को भी निर्देश दिया है कि कोविड संबंधित नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराएं।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *