Nirbhik Nazar

सीएम तीरथ सिंह रावत ने दी श्रद्धालुओं को कल होने वाले संक्राति के स्नान की शुभकामनाएं

देहारादून: उत्तराखंड के हरिद्वार में हो रहे कुंभ में बुधवार के संक्राति के तीसरे शाही स्नान के लिए सभी अखाड़े एक तय कार्यक्रम के तहत स्नान करेंगे। अन्य श्रद्धालुओं के लिए भी स्नान के लिए अलग से व्यवस्था की गई है।

आज सीएम तीरथ सिंह रावत ने श्रद्धालुओं को संक्राति के स्नान के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि हरिद्वार महाकुंभ 2021 के प्रथम और द्वितीय शाही स्नान का आयोजन सुरक्षित और सफलतापूर्वक संपन्न हो गया है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यवस्थाओं को चाकचौबंद रखा गया है। स्नान को सुचारु रखने के लिए सभी अखाड़ों के स्नान के कार्यक्रम को तय किया गया है। सीएम ने स्नान के लिए आने वाले सभी श्रद्धालुओं से अनुरोध किया कि कोविड 19 को लेकर केंद्र सरकार द्वारा तय गाइडलाइन का पालन करने की अपील की। सभी श्रद्धालु मास्क पहनें, सामाजिक दूरी बनाए रखें और समय-समय पर हाथों को सैनिटाइज भी करते रहें।

फाईल फोटो
फाईल फोटो

उन्होंने कहा  ‘ हरिद्वार कुंभ आयोजित शाही स्नान में संतों और श्रद्धालुओं ने स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित किया। सभी व्यवस्थाओं से संतुष्ट नजर आए। भगवान बदरी विशाल, बाबा केदार और गंगा मैया के आशीर्वाद से शाही स्नान भी सफलतापूर्वक संपन्न होगा, मुझे इसका पूर्ण विश्वास है।

 

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *